Advertisement

इस शख्स ने बुक की UBER कैब, लोकेशन देखा तो माथा पीट लिया

टेक्नोलॉजी ने चीजें आसान की हैं। लेकिन है तो वो टेक्नोलॉजी। इंसान की बनाई हुई। इंसान गलतियां करता है...
इस शख्स ने बुक की UBER कैब, लोकेशन देखा तो माथा पीट लिया

टेक्नोलॉजी ने चीजें आसान की हैं। लेकिन है तो वो टेक्नोलॉजी। इंसान की बनाई हुई। इंसान गलतियां करता है तो जाहिर है उसकी बनाई चीजें भी गलतियां करेंगी। 

ऐसा ही एक मामला मुंबई में सामने आया है। एक शख्स ने उबर (UBER) कैब बुक की। पिक अप लोकेशन डाला। जब उसने मोबाइल पर कैब की लोकेशन देखी तो हैरान रह गया। उबर कैब की लोकेशन अरब सागर में दिखाई दे रही थी। 

मुंबई के रहने वाले हुसैन शेख ने कैब बुक कराई थी। उसे ड्राइवर की लोकेशन अरब सागर में दिखाई दी। हुसैन ने एक गूगल मैप का ये स्क्रीनशॉट लेकर फेसबुक पर शेयर किया और बेहद फनी अंदाज में कैप्शन में लिखा, ''असलम भाई सबमरीन से आरेले हैं।''

ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। इसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसे साढ़े पांच हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad