Advertisement

जर्मनी में फिर दोहराया गया इतिहास, चांसलर मर्केल ने पीएम मोदी से नहीं मिलाया हाथ!

कहते हैं इतिहास खुद को दोहराता है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने पीएम मोदी के साथ हाथ न मिलाकर उन्हें एक फिर गच्चा दे दिया है। 2015 में भी मर्केल ने मोदी के साथ कुछ इसी अंदाज में हाथ नहीं मिलाया था।
जर्मनी में फिर दोहराया गया इतिहास, चांसलर मर्केल ने पीएम मोदी से नहीं मिलाया हाथ!

सांझा प्रेस कॉफ्रेंस के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही चांसलर एंजेला मर्केल की तरफ हाथ बढ़ाया तो उन्होंने मोदी को अनदेखा कर दिया और आगे बढ़ गई। मोदी को अनेदखा करने की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मर्केल ने किस तरह मोदी के साथ हाथ न मिलाते हुए उन्हें अनदेखा किया इसका वीडिया यू्ट्यूब पर वायरल हो रहा है।

संयोगी देखिये कि दो साल पहले जब मोदी जब बतौर पीएम पहली बार जर्मन यात्रा पर गए थे तो तब  भी ऐसा ही हुआ था। शायद इतिहास अपने आप को इसी तरह दोहराता है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad