Advertisement

तो इसलिए गिरिराज सिंह ने की नीतीश की तारीफ

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सुधार की दिशा में प्रयास करने के...
तो इसलिए गिरिराज सिंह ने की नीतीश की तारीफ

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सुधार की दिशा में प्रयास करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की। इन सुधारों में बाल विवाह और दहेज प्रथा पर प्रतिबंध और उसके खिलाफ चलाए गए अभियान शामिल हैं।

जिले के सदर प्रखंड के पाउरा गांव में एक समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने नीतीश के महागठबंधन तोड़कर भाजपा नीत राजग में फिर से शामिल होने के फैसले का संदर्भ देते हुए कहा, उन्होंने लोकप्रियता के स्थान पर विकास को चुना। सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ‘विकास समीक्षा यात्रा’ पर निकले नीतीश ने 175 करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं की नींव रखी।

नवादा से लोकसभा सांसद सिंह ने कहा कि कई लोगों ने टिप्पणी की है कि मैंने और बिहार के मुख्यमंत्री ने काफी समय से कोई मंच साझा नहीं किया है। मेरा जवाब है कि विकास की राजनीति न उन्होंने और न ही हमने (भाजपा) कभी छोड़ी है। विकास ही है जिसने हमें एक बार फिर साथ जोड़ा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad