Advertisement

डेंजर लेवल के पार यमुना, दिल्ली में बाढ़ का 'खतरा', 207 मीटर से ऊपर पहुंचा जलस्तर

उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से भारी बारिश कहर ढा रही है। हर तरफ तबाही ही तबाही है। हिमाचल में बारिश और...
डेंजर लेवल के पार यमुना, दिल्ली में बाढ़ का 'खतरा', 207 मीटर से ऊपर पहुंचा जलस्तर

उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से भारी बारिश कहर ढा रही है। हर तरफ तबाही ही तबाही है। हिमाचल में बारिश और बाढ़ के चलते 31 लोगों की जान चली गई तो पंजाब-हरियाणा में 15 लोगों ने दम तोड़ दिया। राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। यमुना के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

कई बड़े बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण नदियां ओवरफ्लो हो रही हैं। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यमुना का जलस्तर 207.25 मीटर तक पहुंच गया है। दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। सुबह 8 बजे पुराना रेलवे पुल पर 207.25 मीटर यमुना का जल स्तर दर्ज़ हुआ। पानी का बहाव तेज रखने के लिए ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ, हिमाचल प्रदेश के पंडोह बांध से भी पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नालों और अन्य जलधाराओं के पास न जाएं।

#WATCH दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज इलाके में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

सुबह 8 बजे पुराना रेलवे पुल पर 207.25 मीटर यमुना का जल स्तर दर्ज़ हुआ। pic.twitter.com/G1HDtHmNgk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023

1978 के बाद पहली बार दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207.25 मीटर दर्ज हुआ है। हथिनी कुंड बैराज से 3 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी यमुना में छोड़ा गया है। कहा जा रहा है कि अगर तेज बारिश जारी रहती है तो यमुना में और पानी छोड़ा जा सकता है क्योंकि और कोई रास्ता नहीं है। हथिनी कुंड बैराज के आसपास के गांवों में भी पानी भर गया है, जिसके चलते हर हाल में पानी छोड़ना ही पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए कहा जा रहा है कि कल यानी गुरुवार तक यमुना का पानी 1978 के रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad