Advertisement

बिहार में नक्‍सलियों का लैंडमाइन विस्‍फोट, 10 कोबरा जवानों की मौत

बिहार के औरंगाबाद के सोनदाहा जंगल में छानबीन को गए पुलिस और कोबरा बटालियन के जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। लैंड माइन आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के 10 कमांडो शहीद हो गये। शहीद हुए कमांडो 205 कोबरा बटालियन के कमांडो थे। घटना सोमवार की देर रात की है।
बिहार में नक्‍सलियों का लैंडमाइन विस्‍फोट, 10 कोबरा जवानों की मौत

इसके पहले मुठभेड़ में जवानों ने तीन से अधिक नक्सलियों को भी मार गिराया था। तीन नक्सलियों के शवों के साथ ही चार एके-47 ,चार इंसास राइफल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किये गये हैं। घटना में छह से अधिक जवान घायल हुए हैं।

आमस-मदनपुर के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित जंगल-पहाड़ी में नक्सलियों की टोह में पहुंचे सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी व बिहार पुलिस के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ स्थल के आसपास पहले से 30 से अधिक की संख्या में लगाये गये लैंडमाइंस व नक्सलियों की गोलीबारी का भी सामना जवानों को करना पड़ा सीआरपीएफ के बिहार झारखंड के तत्कालीन डीजी ने अपनी विदाई समारोह में दावा किया था कि बिहार में नक्सलियों की गतिविधियां कम हो गयी हैं। 

चाकरबंदा के जंगल में कोबरा के कमांडो को निशाना बनाने के लिए जगह-जगह आईईडी बिछा रखे थे। कमांडो उसी का शिकार बन गए। घटना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बातचीत की है। पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही अतिरिक्त फोर्स भी भेजी जा रही है। वाहन जंगल में गश्त कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। भाषा एजेंसी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad