Advertisement

फिर से कोरोना की दस्तक; सिर्फ केरल-महाराष्ट्र में 250 लोगों की मौत, एक दिन में दर्ज हुए 42 हजार से अधिक नए मामले

देश में कोरोना की तीसरी लहर का डर सता रहा है। कई राज्यों में केस बढ़ रहे हैं। अब रोजाना ही करीब 40 हजार नए...
फिर से कोरोना की दस्तक; सिर्फ केरल-महाराष्ट्र में 250 लोगों की मौत, एक दिन में दर्ज हुए 42 हजार से अधिक नए मामले

देश में कोरोना की तीसरी लहर का डर सता रहा है। कई राज्यों में केस बढ़ रहे हैं। अब रोजाना ही करीब 40 हजार नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 42 हजार 618 नए मामले आए, 36 हजार 385 रिकवरी हुईं और 330 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इन मामलों में केरल के 29 हजार 322 नए मामले और 131 मौतें शामिल हैं। वहीं, केरल में करीब तीस हजार नए केस सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन में 29,322 नए मामले राज्य में दर्ज हुए हैं जबकि 131 लोगों की मौत इस वायरस से हुई है। महाराष्ट्र में भी पांच हजार के करीब हर रोज मामले आ रहे हैं। एक दिन में राज्य में 92 लोगों ने दम तोड़ा है। जबकि, 4,313 नए केस सामने आए हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17 लाख 4 हजार 970 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 52 करोड़ 82 लाख 40 हजार 38 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार भारत में कोविड वैक्सीन की अब तक 67.72 करोड़ डोज़ दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 58 लाख से ज़्यादा डोज़ दी गई है। जिसके बाद रिकवरी दर: 97.43% और कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख 5 हजार 681 हो गई है। 

कोरोना के कुल आकंड़ें - 

कुल मामले : 3 करोड़ 29 लाख 45 हजार 907
सक्रिय मामले : 4 लाख 5 हजार 681
कुल रिकवरी : 3 करोड़ 21 लाख 1
कुल मौतें : 4 लाख 40 हजार 225 
कुल वैक्सीनेशन : 67 करोड़ 72 लाख 11 हजार 205

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad