Advertisement

बाढ़ और बारिश से अब तक 537 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट

बाढ़ और वर्षा ने इस साल भारी तबाही मचाई है। इस बार मानसून आने के बाद से जारी बारिश से 6 राज्यों में आई...
बाढ़ और बारिश से अब तक 537 की मौत, कई राज्यों में अलर्ट

बाढ़ और वर्षा ने इस साल भारी तबाही मचाई है। इस बार मानसून आने के बाद से जारी बारिश से 6 राज्यों में आई बाढ़ और वर्षा जनित घटनाओं में अब तक कम से कम 537 लोगों की मौत हो चुकी है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने गृह मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर (एनईआरसी) के अनुसार बताया है कि बाढ़ एवं बारिश के चलते महाराष्ट्र में 139, केरल में 126, पश्चिम बंगाल में 116, गुजरात में 52 और असम में 34 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र के 26, पश्चिम बंगाल में 22, असम में 21, केरल में 14 और गुजरात में 10 जिले प्रभावित हैं। उत्तर प्रदेश का भी बड़ा हिस्सा बाढ़ एवं बारिश से प्रभावित है।  

एनईआरसी के अनुसार असम में 10.17 लाख लोग बारिश एवं बाढ़ से त्रस्त हैं, जिनमें से 2.17 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं। 

वहीं हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज से जो 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है जिससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी बैठक बुलाई। यमुना नदी खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए एक इमरजेंसी नंबर जारी किया है। किसी भी तरह की परेशानी के लिए 1077 पर कॉल किया जा सकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad