Advertisement

भारी बारिश के बाद 800 लोग अंडमान-निकोबार द्वीप पर फंसेे, बचाव जारी

अंडमान के हैवलाक द़वीप में भारी बारिश और तूफान के चलते करीब 800 पर्यटक फंस गए हैं। उन्हें निकालने के लिए बुधवार को नौसेना के चार पोतों को लगाया गया है। मंगलवार रातभर हुई बारिश ने द्वीप में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और अंडमान के उत्तरी और मध्य हिस्से में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इन पर्यटकों को बचाने के लिए भारतीय नौ सेना ने रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू किया है।
भारी बारिश के बाद 800 लोग अंडमान-निकोबार द्वीप पर फंसेे, बचाव जारी

स्‍थानीय प्रशासन ने नेवी से बचाव अभियान के लिए मदद मांगी और मंगलवार देर रात से ही नेवी रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में जुट गई है। नेवी ने कहा है कि चार जहाज रेस्‍क्‍यू के लिए यहां पहुंच चुके हैं। फंसे पर्यटकों को हैवलॉक से अंडमान लाने की कोशिश जल्‍द शुरू की जाएगी। नेवी ने कहा कि हैवलॉक द्वीप में इस समय 800 पर्यटक फंसे हैं। भारी बारिश के चलते मौसम बहुत खराब है।

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन के कारण अंडमान में भारी बारिश हो रही है। इस कारण पर्यटकों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी। हालात की गंभीरता को समझते हुए भारतीय नेवी ने चार जहाज को टूरिस्टों को वहां से निकालने के लिए भेजा है।

टूरिस्ट अंडमान के हेवलॉक द्वीप में फंसे हैं। बताया जा रहा है कि पर्यटकों को हैवलॉक से सुरक्षित निकालकर पोर्टब्लेयर ले जाया जाएगा। बारिश के चलते उड़ानें भी प्रभावित हुई है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

सेना ने सैलानियों को हैवलॉक इलाक़े से निकालने के लिए चार जहाज़ तैनात किए हैं। ये जहाज़ सैलानियों को हैवलॉक से अंडमान के मुख्य शहर पोर्ट ब्लेयर पहुंचाएंगे।  भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने ट्वीट करके बताया कि पोर्ट ब्लेयर से उनके 4 जहाज़ हैवलॉक रवाना हो गए हैं और वो उस क्षेत्र में पहुंच गए हैं।

समुद्र की तेज़ लहरों की वजह से बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि द्वीप पर अगले 48 घंटों में तेज़ बारिश की संभावना है जिसकी वजह से चक्रवाती तूफ़ान आ सकता है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad