Advertisement

24 घंटे में 92 लोगों की मौत, 3,648 नए मामलों की पुष्टि; संक्रमितों की संख्या 81,705 हुई

देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस संक्रमण से 81 हजार से...
24 घंटे में 92 लोगों की मौत, 3,648 नए मामलों की पुष्टि; संक्रमितों की संख्या 81,705 हुई

देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस संक्रमण से 81 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 2644 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। Covid19india.org के मुताबिक, देश में अब तक 81,705 कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या 51,265 है। जबकि 27,791 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 3,648 नए मामले सामने आए हैं और 92 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 3,722 मामले सामने आए हैं और 134 मौतें हुई हैं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 78,003 हो गई है इसमें 49,219 सक्रिय मामले, 26,235 ठीक/ डिस्चार्ज/ माइग्रेट मामले और 2,549 मौतें शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 44 की मौत

कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य में मरीजों की संख्या 27,524 हो चुकी है। देश के एक तिहाई कोरोना मरीज अकेले इस राज्य में हैं। अब तक 1,019 लोग जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1,602 नए मामले सामने आए हैं और 44 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में करीब6,059 कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। गुरुवार को 512 नए मरीज स्वस्थ अथवा डिस्चार्ज हो चुके हैं। सबसे ज्यादा चिंताजनक हालात देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर की हैं। कुल मरीजों की संख्या 15,747 तक पहुंच गई है और अब तक 596 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

दिल्ली में लोगों की मौतसंक्रमितों की संख्या पहुंची 8,470

देश की राजधानी दिल्ली  में कोरोना संक्रमण के कारण एक दिन में 9 लोगों की मौत हो गई। इससे ठीक एक दिन पहले 20 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके साथ ही यहां कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 115 के पार जा चुकी है। इसके अलावा 472 नए केस भी सामने आये हैं। अब राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 8,470 हो चुकी है।

तमिलनाडु में 447 नए मामले

तमिलनाडु में कोरोना के 447 नए मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल केस 9,674 हो गए हैं। कोरोना के कारण राज्य में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 7,368 हैं। जम्मू-कश्मीर में 12 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 983 हो चुकी है। जिनमें से 487 मामले सक्रिय हैं। संक्रमण के कारण 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में 24 घंटे में 20 की मौत

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 87 नए मामले सामने आए और 8 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,377 हो गई है और राज्य में मरने वालों की संख्या 215 हो गई है। गुजरात में पिछले 24 घंटे में 324 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 20 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर हो गई है और जान गंवाने वालों की संख्या 586 हो गई है।

सीआरपीएफ के अब तक 254 मामले

गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के 3 जवानों में कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 254 हो गई है जिसमें से अभी 248 एक्टिव मामले हैं और 5 जवान स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है।

इन राज्यों में भी बढ़े मामले

दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलावा अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। बिहार में 989, राजस्थान में 4,418, उत्तर प्रदेश में 3,358, मध्यप्रेदश में4,426, पंजाब में 1,935, तेलंगाना में 1,414, कर्नाटक में 987 मामले सामने आ चुके हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad