Advertisement

ट्रैक्टर परेड हिंसा मामले में आरोपी दीप सिद्धू को मिली जमानत, लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने का है आरोप

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 26 जनवरी को लालकिले पर हुई हिंसा मामले में और धार्मिक झंडा फहराने का...
ट्रैक्टर परेड हिंसा मामले में आरोपी दीप सिद्धू को मिली जमानत, लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने का है आरोप

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 26 जनवरी को लालकिले पर हुई हिंसा मामले में और धार्मिक झंडा फहराने का मुख्य आरोपी पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को जमानत दे दी है। दीप सिद्धू पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। देशभर के किसान दिल्ली में बीते चार महीने से भी अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड का आवाह्न किया था। इसी दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें एक की मौत भी हुई थी। जबकि कई घायल हुए थे। 

दिल्ली पुलिस ने सिद्धू को 9 फरवरी को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में दर्ज एफआईआर में दीप सिद्धू और अन्य के नाम शामिल हैं। इन सभी पर हिंसा करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 26 जनवरी को कुछ लोगों ने लाल किले में हुई हिंसा के बाद एक धार्मिक झंडा फहराया था। उनमें से कुछ की पहचान की गई है, जिनमें से दीप सिद्धू मुख्य आरोपी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad