Advertisement

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, चार जवान शहीद, जवाब में सेना ने पाक के 7 से 8 जवानों को मार गिराया

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास चार सेक्टरों में गोलीबारी की। इस गोलीबारी...
पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, चार जवान शहीद, जवाब में सेना ने पाक के 7 से 8 जवानों को मार गिराया

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास चार सेक्टरों में गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना के तीन और बीएसएफ के एक जवान शहीद हो गए और तीन नागरिकों की भी मौत हो गई।  अधिकारियों ने बताया कि सभी सेक्टरों में भारतीय सेना उचित जवाब दे रही है। भारतीय जवानों से पाकिस्तान के सात से आठ जवानों को मार गिराया है। सेना की कार्रवाई में 12 पाकिस्तानी जवान घायल हुए हैं।

शहीद हुए जवानों में एक बीएसएफ एसआई और दो जवान शामिल हैं। वहीं अंधाधुंध फायरिंग में तीन आम नागरिकों की भी मौत हुई है। एक अन्य जवान वासु राजा को भी कंधे और चेहरे पर गोली लगी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पातल में जवान का इलाज किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया। इसके कुछ ही मिनटों के बाद कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गोलीबारी की गई।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बारामुला के उरी सेक्टर में भी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के सवजीन इलाके में गोलीबारी की।

 वहीं, भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई में सात से आठ पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया। मारे गए पाकिस्तानी सेना के जवानों में 2-3 पाकिस्तानी सेना के विशेष सेवा समूह (एसएसजी) के कमांडो शामिल हैं। भारतीय सेना ने कार्रवाई में पाकिस्तान सेना के कई बंकर्स, लॉन्च पैड्स भी तबाह कर दिए। भारतीय सेना ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान सेना की स्थिति को दर्शाने वाले वीडियो जारी किए।

गौरतलब है कि आज लगतार चौथा दिन है जब पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की है। पाकिस्तानी सेना ने कल भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित चार सेक्टरों के सीमावर्ती इलाकों और चौकियों पर भारी गोलीबारी की थी। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने इस महीने में अब तक 24 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad