Advertisement

कोरोना ने बिगाड़ा होली का खेल, कई राज्यों में सार्वजनिक स्थानों पर पाबंदियां; जानें आपके शहर के नियम

पिछले साल होली के बाद कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन लगाया था, लेकिन...
कोरोना ने बिगाड़ा होली का खेल, कई राज्यों में सार्वजनिक स्थानों पर पाबंदियां; जानें आपके शहर के नियम

पिछले साल होली के बाद कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन लगाया था, लेकिन इस बार कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर से हड़कंप मच गया है। जिसके कारण राज्य की सरकारों द्वारा कई प्रतिबंध लागू किए गए हैं। इन प्रतिबंधों से होली के रंग में भंग पड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि हम कई उपायों से इस कोरोना के रंगों बच कर जिंदगी के रंग में रंग सकते हैं। जरूरत है तो कुछ जरूरी सावधानी बरतने की।

आईए जानते हैं कि कहां होली के रंगों में सरकार ने जारी की है जरूरी गाइडलाइंस-

दिल्ली में फीकी पड़ी होली
दिल्ली सरकार द्वारा होली सहित कई सार्जनिक कार्यक्रमों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें लोगों को घरों में ही होली खेलने की अपील की गई है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने भीड़ इकट्ठा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया गया है। दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक जगहों पर होली मनाने की मनाही है।

यूपी में कोरोना के बढ़ते मामले से होली 'बेरंग'
बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले त्योहार को लेकर सभी राज्यों ने सख्ती बढ़ा दी है। होली को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सभी सार्वजनिक कार्यक्रम और जुलूस के आयोजन पर रोक लगा दी है। इसके लिए अनुमति लेनी होगी। जारी गाइडलाइंस के मुताबिक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में 60 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों और 10 साल से कम उम्र वाले बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर तथा शहरों में वॉर्ड स्तर पर नोडल अधिकारी या कर्मचारी की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक उत्सव की मनाही
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड -19 मामलों में स्पाइक को ध्यान में रखते हुए एहतियाती उपायों के रूप में इस बार होली का कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं करने का आदेश दिया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर पर ही होली मनाएं। उन्होंने कहा कि सभी फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को निर्धारित समय के अनुसार अपनी दूसरी खुराक को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

नोएडा गाजियाबाद में लागू धारा 144
यूपी में कोरोना गाइडलाइंस को लेकर ज्यादा सख्ती नहीं है, लेकिन होली के मौके पर दिल्ली से सटे नोएडा और गाजिताबाद जैसे शहरों में धारा 144 लागू है। ऐसे से सभी से अपील है कि शहरों के निवासी सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलने से बचें।

झारखंड में होली में कई त्योहारों पर लगा प्रतिबंध 
झारखंज सरकार ने भी होली के मौके पर लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है। राज्य सरकार की ओर से सार्वजनिक रूप से होली, सरहुल, शब-ए-बारात, नवरात्रि, रामनवमी, ईस्टर आदि त्योहार मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिससे अब लोगों को अपने घर पर ही परिवार के संग होली के रंग खेलने पड़ेंगे।

बिहार में नहीं होगी सार्वजनिक स्थानों पर होली
बिहार की नीतीश सरकार ने भी होली के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। सीएम नीतीश कुमार ने अपील की है कि कोविड के बढ़ते मामलों के कारण कोई भी होली के समय सार्वजनिक आयोजन ने करें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वज सजह और सचेत रहें।

भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगा है। इसी बीच प्रदेश सरकार ने दोनों शहरों में होलिका दहन और होली खेलने पर रोक लगा दी है। शनिवार रात से नौ बजे से सुबह छह बजे कर बाजार बंद रहेंगे। सरकार द्वारा निर्देश दिए गए है कि प्रदेश के जिन स्थानों में 20 से ज्यादा मामले मिल रहे हैं वहां सांकेतिक आयोजन की किए जा सकेंगे। साथ ही होली खेलने के लिए 20 से ज्यादा लोग एकजुट नहीं हो सकेंगे।

महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू का एलान
महाराष्ट्र में इन दिनों सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। जिसकी वजह से कई जिलों में लॉकडाउन भी किया गया है। इसके साथ ही बीएमसी ने 28 और 29 को सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर रोक लगा दी है। पूरे राज्य में ही प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है। इसके अलावा रात 8 बजे से बाजार बंद करने से लेकर अन्य तमाम गतिविधियों पर भी रोक लगा दी है।


छत्तीसगढ़ में लगी पाबंदियां
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ की सरकार अलर्ट है। इस बीच राज्य की राजधानी में धारा 144 लागू कर दी गई है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए 7 दिनों का होम क्वॉरंटाइन अनिवार्य किया गया है।

गोवा में त्योहारों से पहले लगी धारा 144
पर्यटन का केंद्र कहे जाने वाले गोवा में भी प्रदेश सरकार अलर्ट है। यहां होली, ईद, ईस्टर से पहले ही धारा 144 लगा दी गई है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह कड़े कदम उठाएं गए हैं। इस आदेश के बाद सामूहिक तौर पर लोग होली या अन्य त्योहार का आयोजन नहीं कर सकेंगे।

पंजाब में वाहनों के संचालन पर रोक
पंजाब भी होली से पहले पाबंदियों के दौर से गुजर रहा है। अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना समेत प्रदेश के 12 जिलों में सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है। इसके साथ ही राज्य में दिन में 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है।

उत्तराखंड के कंटेनमेंट जोन्स में होली सेलिब्रेशन पर बैन
उत्तराखंड सरकार ने होली को लेकर गाइडलाइन जारी करने हुए कहा है कि होलिका दहन में केवल 50 फीसदी लोगों को रहने की इजाजत होगी। बच्चे और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को इसमें शामिल होने की मंजूरी नहीं होगी। उत्तराखंड के कंटेनमेंट जोन्स में होली सेलिब्रेशन पर पूरी तरह से बैन रहेगा। इसके अलावा होली पर खाने पीने के आइटम्स भी एक से दूसरे परिवार में नहीं बांटे जाएंगे।

चंडीगढ़ में होली पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी होली पर सार्वजनिक समारोह नहीं किए जा सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन के आदेशानुसार क्लब, होटल, रेस्टोरेंट को होली के लिए किसी भी तरह के प्रोग्राम करने की अनुमति नहीं होगी। चंडीगढ़ भी उन शहरों में से एक रहा है, जहां कोरोना के ज्यादा मामले मिले हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad