Advertisement

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र समेत इन 5 राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में गिरावट होने के...
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र समेत इन 5 राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में गिरावट होने के कारण सक्रिय मामले काफी बढ़ गए हैं। जिसकी वजह से दिल्ली सरकार अलर्ट हो गई है। अब केरल और पंजाब सहित 5 राज्यों के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य हो गया है। यह नियम 27 फरवरी से 15 मार्च तक लागू किए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार यह उपाय पांच राज्यों से उड़ान, बसों, ट्रेनों, निजी परिवहन द्वारा आने वालों के लिए लिया गया है। आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा दिल्ली में इन नियमों का शनिवार से कड़ाई से पालन किया जाएगा।

हाल के दिनों में नए संक्रमितों के अचानक बढ़ने के बाद देश के मौजूदा सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र और केरल का 75 प्रतिशत हिस्सा है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 17 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 104 मरीजों की जान गयी जिनमें से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हुई।

इस दौरान महाराष्ट्र में जहां इस महामारी से 51 लोगों की मृत्यु हुई है, वहीं केरल में 14 और पंजाब में 10 लोगों ने दम तोड़ा है। बाकी 14 राज्यों तथा केंद्रीय शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 29 मौतें हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,742 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 30 हजार से अधिक हो गया है। इस दौरान 14,037 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ सात लाख 26 हजार 702 हो गयी है। सक्रिय मामलों में 399 की गिरावट हुई और इनकी संख्या अब एक लाख 46 हजार 907 रह गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 104 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 567 हो गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad