Advertisement

कोरोना का प्रकोप: 24 घंटे में 2.76 लाख नए मामले, 3.68 लाख ठीक हुए; 3,876 मरीजों की मौत

देश में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से नए मामलों में कमी आई है। बीते 24...
कोरोना का प्रकोप: 24 घंटे में 2.76 लाख नए मामले, 3.68 लाख ठीक हुए; 3,876 मरीजों की मौत

देश में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से नए मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटे में 2 लाख 76 हजार 59 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 3 लाख 68 हजार 788 ठीक हुए, जबकि 3,876 की मौत हो गई। यह लगातार सातवां दिन था जब नए मरीजों से अधिक ठीक हो गए। बुधवार को सक्रिय मामले यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 96,647 की कमी हुई। अब 31 लाख 25 हजार 140 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 11 दिन पहले 9 मई को यह आंकड़ा 37.41 लाख के पीक पर पहुंच गया था।

बता दें कि कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में भी अब नए मामलों में कमी देखी जा रही है। हालांकि इन राज्यों में आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू है। देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

 

वहीं देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है।  इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad