Advertisement

कोरोनावायरस: मौतों के मामलों में भी आई कमी, 3,128 ने जान गंवाई, 24 घंटे में मिले 1.53 लाख नए मरीज

देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब कम होने लगा है। बीते दिन नए मामलों के साथ ही साथ मौत के आंकड़ों...
कोरोनावायरस: मौतों के मामलों में भी आई कमी, 3,128 ने जान गंवाई, 24 घंटे में मिले 1.53 लाख नए मरीज

देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब कम होने लगा है। बीते दिन नए मामलों के साथ ही साथ मौत के आंकड़ों में भी कमी देखी गई। देश में रविवार को एक लाख 52 हजार 734 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई वहीं 2 लाख 38 हजार 22 लोग ठीक भी हुए। इस दौरान 3,128 मरीजों की मौत भी हुई।

एक दिन में जान गंवाने वालों का यह आंकड़ा पिछले 34 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 27 अप्रैल को 3,286 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड के 1,52,734 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,80,47,534 हुई। 3,128 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,29,100 हो गई है। 2,38,022 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,56,92,342 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,26,092 है।

आंकड़ों में कोरोना महामारी

बीते 24 घंटे में कुल नए मामले आए: 1.53 लाख

बीते 24 घंटे में कुल रिकवर हुए: 2.38 लाख

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,128

अब तक कुल कोविड संक्रमित हो चुके: 2.80 करोड़

अब तक कुल ठीक हुए: 2.56 करोड़

अब तक कुल मौतें: 3.29 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की तादाद: 20.22 लाख

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad