Advertisement

देश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, दर्ज हुए 12847 नए केस, एक्टिव केस 63 हजार के पार

देश में कोरोना वायरस के मामलों एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में 12847 नए मामले दर्ज हुए...
देश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी, दर्ज हुए 12847 नए केस, एक्टिव केस 63 हजार के पार

देश में कोरोना वायरस के मामलों एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में 12847 नए मामले दर्ज हुए हैं जो कल के मुकाबले ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को देश में 12,213 नए मामले सामने आए थे जिसमें आज बढ़ोतरी हुई है। आज ये मामले बढ़कर 12847 हो गए हैं। बता दें कि इस दौरान 14 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है।

नए मामलों के अलावा संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट और एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी हो रही है। आकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 63 हजार 063 हो गए हैं। ये आंकड़े खतरनाक तरीके बढ़ रहे हैं। फरवरी के बाद सक्रिय मरीजों की ये संख्या सर्वाधिक है। सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं, जहां पिछले 24 घंटों में 4 हजार से भी ज्यादा मामले मिले हैं।

वहीं, कुल मामलों की संख्या पर नजर डालें तो ये आकड़ा 4 करोड़ 32 लाख 70 हजार 577 तक जा पहुंचा है। इसके अलावा करोना काल की शुरुआत से लेकर अब तक देश में 5 लाख 24 हजार 817 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में वैक्सीनेशन भी तेजी से चल रहा है, अब तक कुल वैक्सीनेशन 1,95,84,03,471 हो चुका है।

वहीं, एक दिन पहले के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो 16 जून को देश में करीब 12 हजार 2 सौ के करीब माले दर्ज किए गए थे। पिछले कुछ दिनों से लगातार ये आंकड़ा 8 हजार के करीब ही बना था, लेकिन अब कोरोना मामलों में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के चलते अब चौथी लहर का खतरा बना हुआ है, इसीलिए देशभर में वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 2.35 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.38 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad