Advertisement

1 जून से कई राज्यों में मिल रही है छूट, जानें क्या करना होगा आसान

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब धीरे-धीरे नए मामलों में कमी आने लगी है। हालांकि, मौत के मामलों में...
1 जून से कई राज्यों में मिल रही है छूट, जानें क्या करना होगा आसान

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब धीरे-धीरे नए मामलों में कमी आने लगी है। हालांकि, मौत के मामलों में कमी नहीं आई है। इस बीच महीनेभर से लगी पाबंदियों में अब थोड़ी-थोड़ी ढील शुरू हो चुकी है। दिल्ली, मध्यप्रदेश, हिमाचल, महाराष्ट्र को अनलॉक करने की तैयारी चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में इन पाबंदियों पर फिलहाल कुछ फैसला नहीं हुआ है। ऐसे कई राज्य है जहां मामलों को देखते हुए लॉकडाउन भी बढ़ा दिया गया है। आइए जाने किन राज्यों में मिलेगी राहत और किन राज्यों में बढ़ाई जाएंगी पाबंदियां-

दिल्ली - यहां फैक्टरी और निर्माण गतिविधियों को सोमवार से खोलने की अनुमति के साथ ही लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है जो सात जून की सुबह पाँच बजे तक प्रभावी रहेगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से शनिवार को एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उनके अनुसार निर्माण और फैक्टरियों में उत्पादन की 31 मई से छूट रहेगी जबकि अन्य पाबंदियां पहले की तरह जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ - राज्य सरकार ने 31 मई के बाद लॉकडाउन न बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यहां अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिन जिलों में संक्रमण दर 8 प्रतिशत से अधिक है वहां अनलॉक के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश - राज्य में 31 मई से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे कर दुकानें खोली जा सकेंगी। लेकिन शनिवार और रविवार को सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें जैसे- मेडिकल स्टोर ही खोले जाएंगे। यहां वीकेंड कर्फ्यू पहले की तरह की जारी रहेगा। हफ्ते में 5 दिन 30 प्रतिशत क्षमता के साथ सारकारी कार्यालय खोले जाएंगे।

मध्य प्रदेश - राज्य में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। हालांकि नाइट और वीकेंड कर्फ्यू पहले की तरह की लगाए जाएंगे। 5 % से ज्यादा और कम वाले जिलों के लिए अलग-अलग गाइडलाइन तय की जाएंगी। जहां 5 प्रतिशन से ज्यादा संक्रमण की दर है वहां शाम 6 बजे तक ही बाजार खुलेगा। जहां कम है वहां आम दिनों की तरह बाजार खोला जा सकेगा। ज्यादा संक्रमण वाले शहरों में रेस्टोरेंट के लिए सिर्फ होम डिलीवरी है और कम संक्रमण वाले शहरों में 50 प्रतिशत तक ग्राहकों को अनुमति है।

उत्तर प्रदेश - यूपी में 31 मई की सुबह से लॉकडाउन जारी है। फिलहार यहां अब इसे बढ़ाने या अनलॉक करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सूत्रों के अनुसार जून के पहले हफ्ते में यहां कुछ राहत मिल सकती है। इसके बाद भी नाइट और वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा।

महाराष्ट्र - राज्य में बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए 15 दिन तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यहां 15 जून तक पाबंदियां जारी रहेंगी। हालांकि इसके लिए अलग से गाइडलाइन जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक जून के बाद कुछ जिलों में लॉकडाउन प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट दिये जाने के निर्देश दिये हैं।

झारखंड - यहां 3 जून तक लॉकडाउन की जारी रहेगा। पहले यह 27 मई को खत्म हो रहा था, लेकिन इसे फिर से बढ़ा दिया गया।

राजस्थान - यहां 8 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, लेकिन 1 जून से खोड़ी ढील दी जाएगी। यहां शादियां 30 जून तक घर पर या कोर्ट मैरिज के रूप में होगी, जिसमें केवल 11 लोग ही शामिल हो पाएंगे।

तमिलनाडु - यहां भी लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान फल, सब्जी और किराना दुकान भी बंद रहेगी।

पश्चिम बंगाल - राज्य में लॉकडाउन 16 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी गई है। सारी पाबंदियां पहले की तरह ही जारी रहेंगी।

केरल - यहां 9 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। यहां कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि के बाद आठ मई से लॉकडाउन लागू है।

कर्नाटक - यहां 24 मई को लॉकडाउन खत्म होना था जिसे बढ़ा कर 7 जून कर दिया गया है। यहां कोरोना के मामले अब भी बढ़ रहे हैं।

उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी सख्तियां जारी:
-नागालैंड में 31 मई को लॉकडाउन खत्म होना था जिसे 11 जून कर बढ़ा दिया गया।
-मिजोरम की राजधानी आईजोल में 6 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा।
-सिक्किम में 31 मई तक लॉकडाउन है। इसपर आज फैसला हो सकता है।
-मेघालया के ईस्ट खासी हिल जिले में 7 जून तक लॉकडाउन जारी।
-अरुणांचल प्रदेश के 7 जिलों में 7 जून तक लॉकडाउन रहेगा। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad