Advertisement

दिल्ली: संपत्ति के लिए अपने मां-बाप पर ही चला दी गोली, पिता की मौत

कोई शख्स अपने मां-बाप की जान कैसे ले सकता है? सिर्फ संपत्ति के लिए इतनी क्रूरता कैसे जाग सकती है? बीती रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक शख्स ने अपने ही मां-बाप पर गोलियां चला दी।
दिल्ली: संपत्ति के लिए अपने मां-बाप पर ही चला दी गोली, पिता की मौत

मामला बाहरी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर का है। बीती रात एक व्यक्ति ने अपने मां-बाप पर गोलियां चला दी। गोली लगने से पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक वारदात के पीछे संपत्ति विवाद माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। अभी पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

आरोपी बेटे से पूछताछ जारी

आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा अन्य रिश्तेदारों का बयान भी लिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घटना रात के समय हुई। इस वारदात में पिता नाहर सिंह की मौत हो चुकी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad