Advertisement

उत्तर प्रदेश में आफरीन फातिमा का घर तोड़े जाने के विरोध में जेएनयूएसयू ने किया प्रदर्शन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में...
उत्तर प्रदेश में आफरीन फातिमा का घर तोड़े जाने के विरोध में जेएनयूएसयू ने किया प्रदर्शन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कार्यकर्ता और जेएनयू की पूर्व छात्रा आफरीन फातिमा के घर को तोड़े जाने के खिलाफ जेएनयू परिसर में प्रदर्शन किया।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने रविवार को भारी पुलिस तैनाती के बीच प्रयागराज में 10 जून की हिंसा के कथित मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ पंप के घर को ध्वस्त कर दिया। अहमद फातिमा के पिता हैं।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को हुए पथराव में दंगा करने के आरोपी दो लोगों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

जेएनयूएसयू सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के "बुलडोजर राज" के खिलाफ नारे लगाए और उन्होंने ‘‘मुसलमानों को निशाना बनाना बंद करो’’ के नारों वाली तख्तियां भी थाम रखी थीं

एजेंसी के एक अधिकारी के मुताबिक, अहमद के घर के बिल्डिंग मैप को पीडीए ने मंजूरी नहीं दी थी।

10 जून को प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रयागराज में, भीड़ ने कुछ मोटरसाइकिलों और गाड़ियों में आग लगा दी और एक पुलिस वाहन को भी आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और शांति बहाल करने के लिए आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल किया। हिंसा में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, अहमद को हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad