Advertisement

'रन फॉर हर' में एक साथ दौड़े राजनयिक, छात्र और सामाजिक नेता

भारत में कनाडा के उच्चायोग ने लड़कियों के सशक्तीकरण के समर्थन में शुक्रवार को रन फॉर हर दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ में सैंकड़ों की संख्या में छात्रों के साथ ही विभिन्न समुदाय के नेता भी शामिल हुए।
'रन फॉर हर' में एक साथ दौड़े राजनयिक, छात्र और सामाजिक नेता

राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में शांतिपथ पर आयोजित इस दौड़ में कई राजनयिक, विभिन्न समुदायों के नेता और सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भारत में कनाडा के उप उच्चायुक्त जेस डटॉन और इस दिवस के लिए कनाडा की उच्चायुक्त मेधा मिश्रा ने इस दौड़ की अगुआई की। दौड़ में सैंकड़ों छात्रों के साथ ही कई राजनयिकों ने भी भाग लिया। साथ ही इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदाय के नेता भी उपस्थित थे। इस आयोजन का मकसद लड़कियों के सशक्तीकरण का समर्थन करना था। इस उद्देश्य के समर्थन में सैंकड़ों उत्साहित समर्थक कनाडाई उच्चायोग के सामने एकत्र हुए।

इस अवसर पर कनाडा के उप उच्चायुक्त ने कहा कि लड़कियों का सशक्तीकरण बहुत जरूरी है। किसी भी देश के विकास में महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इस अवसर बेहद उत्साहित नजर आ रही लड़कियों ने भी इस दौड़ के मकसद को आवश्यक बताया। कनाडाई उच्चायोग की वरिष्ठ मीडिया और जनसंपर्क अधिकारी अर्चना मिराजकर ने कहा कि कनाडा उच्चायोग द्वारा इस दौड़ को आयोजित करने का मकसद देश और समाज में लड़कियों को मजबूत बनाने, उन्हें सशक्त करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।   

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad