Advertisement

एक सप्ताह में शुरू हो सकती है घरेलू उड़ान: उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी

करीब 45 दिनों से बंद पड़े हवाई उड़ान को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि घरेलू...
एक सप्ताह में शुरू हो सकती है घरेलू उड़ान: उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी

करीब 45 दिनों से बंद पड़े हवाई उड़ान को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि घरेलू उड़ान एक सप्ताह के भीतर शुरू हो सकती है। ये बात हरदीप सिंह पुरी ने आउटलुक से खास बातचीत में कही है। बता दें, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 24 मार्च से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थी। अभी लॉकडाउन का तीसरा चरण आगामी 17 मई तक लागू है। 

ग्रीन जोन के बीच संचालन किया जा सकता है

उन्होंने कहा कि अभी इस पर अंतिम निर्णय लेना बाकी है। ग्रीन जोन के बीच संचालन किया जा सकता है। आंकड़ों पर गौर करें तो सभी महानगर रेड जोन में हैं। फिलहाल अगले कुछ दिनों में इस पर निर्णय लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे 15 मई से पहले भी घरेलू उड़ान शुरू करने की योजना बना रहे हैं। प्रयास होगा कि बहुत जल्द इसे शुरू करने की दिशा में कदम उठाया जाए।

वंदे भारत मिशन से विदेश में फंसे भारतीय को लाने की तैयारी

आउटलुक से खास बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने विदेशों में फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए सरकार की बड़े पैमाने पर योजना और इसमें शामिल चुनौतियों को लेकर कहा कि हमें यकीन नहीं था कि इस पैमाने पर ‘वंदे भारत मिशन’ के जरिए ऑपरेशन को अंजाम दिया जाएगा। इसमें उन लोगों की पहचान कि गई है जो वापस आना चाहते हैं। सिर्फ खाड़ी देशों में करीब 9 मिलियन भारतीय काम करते हैं। करीब एक लाख 90 हजार लोगों की पहचान की गई है जो फंसे हुए हैं। और वो तनाव की स्थिति में हैं।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad