Advertisement

किसानों के भारत बंद को 24 विपक्षी दलों का साथ, जानें कौन-कौन कर रहा समर्थन

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं। वहीं किसानों ने आज विरोध...
किसानों के भारत बंद को 24 विपक्षी दलों का साथ, जानें कौन-कौन कर रहा समर्थन

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं। वहीं किसानों ने आज विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के इस भारत बंद को विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया है।


देश भर में विपक्षी पार्टियों ने किसानों के बंद को समर्थन देते हुए तीन कृषि कानूनों का विरोध किया है। सोमवार सुबह दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी किसानों के बीच पहुंचे जबकि उत्तर प्रदेश में पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मार्च निकालने के दौरान हिरासत में ले लिया गया। बहरहाल, किसानों के भारत बंद को 24 विपक्षी दलों और संगठनों ने समर्थन दिया है। इनमें कांग्रेस, वाम दल के अलावा अधिकतर क्षेत्रीय पार्टियां शामिल हैं।

इन पार्टियों का मिला साथ

1.कांग्रेस
2.माकपा
3.डीएमके
4.सीपीआई
5.राजद
6. एनसीपी
7.जेएमएम
8.सपा 
9. शिवसेना
10.अकाली दल
11.भाकपा-माले
12. गुपकार गठबंधन
13.टीएमसी
14.टीआरएस
15.एआईएमआईएम
16. आम आदमी पार्टी
17. पीडब्ल्यूपी
18. बीवीए
19. आरएसपी
20. एफबी
21. एसयूसीआई (सी)
22. स्वराज इंडिया
23.जेडीएस
24. बसपा

वहीं भाजपा शासित राज्यों ने कहा है कि उनके राज्य में भारत बंद नहीं होगा। जो लोग जबर्दस्ती बंद कराने का प्रयास करेंगे उन पर कार्रवाई होगी। किसानों का समर्थन करने पर बीजेपी ने विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि को लेकर क्रांतिकारी कदम उठाया है। मगर केंद्र सरकार जो नया कानून लाई है उस पर विपक्षी दल के लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad