Advertisement

विश्वविद्यालय, पटेल चौक सहित पांच मेट्रो स्टेशन जनता के लिए खोले गए

नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के विरोध में देशभर में प्रदर्शन के कारण दिल्ली में बंद किए 17 मेट्रो...
विश्वविद्यालय, पटेल चौक सहित पांच मेट्रो स्टेशन जनता के लिए खोले गए

नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के विरोध में देशभर में प्रदर्शन के कारण दिल्ली में बंद किए 17 मेट्रो स्टेशनों में से कुछ मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं। इन मेट्रो स्टेशनों में विश्वविद्यालय और पटेल चौक भी हैं।  

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सीएए के विरोध में प्रदर्शन जारी है। इस वजह से कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं और धारा 144 लागू थीं। प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली मेट्रों के लगभग 17 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। लेकिन अब पांच मेट्रो स्टेशनों को जनता के लिए खोल दिया गया है।

डीएमआरसी ने ट्विट कर दी जानकारी

सीएए के विरोध में लगातार प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एहतियात के तौर पर कुछ मेट्रो स्टेशन बंद कर दि थे। स्थिति सामान्य होने के बाद विश्वविद्यालय, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग स्टेशनों को खोल दिया गया है। डीएमआरसी ने ट्विट कर ये जानकारी दी। सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला राजीव चौक मेट्रे स्टेशन भी लगभग दो घंटे बंद रहने के बाद जनता के लिए खोल दिया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad