Advertisement

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो, राज्‍यसभा सदस्‍य और मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता...
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो, राज्‍यसभा सदस्‍य और मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। गुरुवार को उन्‍हें सांस लेने में तकलीफ हुई। उसके बाद उन्‍हें रांची के ही मेदांता अस्‍पताल में एडमिट कराया गया है। 79 साल के शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हैं।

नेफ्रोलॉजिस्‍ट डॉ अमित की निगरानी में उनका इलाज हो रहा है। शिबू सोरेन के साथ उनकी पुत्रवधू यानी हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन भी थीं। शिबू सोरेन 79 वर्ष के हो चुके हैं, ऐसे में उम्रजनित परेशानी भी लगी रहती है। 2020 में कोरोना काल में भी उनकी तबीयत खराब हुई थी तब उन्‍हें घर में ही क्वारेंटाइन रहना पड़ा, बाद में तबीयत बिगड़ने पर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

झामुमो महा सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि  हमने डॉक्टर से बातचीत की जिन्होंने हमें बताया कि उन्हें (झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन) निमोनिया का पैच है लेकिन यह नियंत्रित है। वह खाना खा रहे हैं और लोगों से बात कर रहे हैं। उनके सभी परीक्षण किए गए और केवल डॉक्टर ही बता सकते हैं कि उन्हें कब छुट्टी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जेएमएम का 4 फरवरी को धनबाद में 51वां स्थापना दिवस समारोह था। देर शाम तक आयोजित सभा में शामिल होकर रांची लौटने के बाद वे कुछ असहज महसूस कर रहे थे। जिसके बाद घर में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad