Advertisement

देशभर में मनाया जा रहा है हिंदी दिवस, प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हिंदी उन भाषाओं में शुमार है जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली...
देशभर में मनाया जा रहा है हिंदी दिवस, प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हिंदी उन भाषाओं में शुमार है जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी जनमानस की भाषा है और उन्होंने इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया, लिहाज़ा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

14 सितम्‍बर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। क्‍योंकि भारत में अधिकतर क्षेत्रों में हिंदी भाषा बोली जाती है, इसलिए हिंदी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती रहेगी।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे सभी परिवारजनों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती रहेगी।’’

हिंदी को प्रत्‍येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्‍बर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दुनिया में व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और लगभग 52 करोड़ से अधिक लोगों की पहली भाषा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad