Advertisement

भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि, ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में पाए गए लक्षण

कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस बीच एम और चिंताजनक खबर सामने आई है। अब भारत में भी कोरोना वायरस के नए...
भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि, ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में पाए गए लक्षण

कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस बीच एम और चिंताजनक खबर सामने आई है। अब भारत में भी कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 6 केस मिले हैं। मंगलवार को भारत सरकार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई। यूनाइटेड किंगडम से लौटे 6 लोगों में ये नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं। इनमें से तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के जांचे गए नमूने में नया स्ट्रेन पाया गया है।

बता दें कि यूके से लौट रहे लोगों की जीनोम स्किवेंसिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है। जिसमें अलग-अलग लैब में टेस्ट किए गए सेक्शन के बारे में बताया गया। 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक यूके से करीब 33 हजार लोग वापस आए। जिनमें सभी को ट्रैक किया गया और उनका टेस्ट करवाया गया। इनमें से कुल 114 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिसके बाद इन सभी के सैंपलों को देश की 10 लैब (कोलकाता, भुवनेश्वर, NIV पुणे, CCS पुणे, CCMB हैदराबाद, CCFD हैदराबाद, InSTEM बेंगलुरु, NIMHANS Bengaluru, IGIB Delhi, NCDC Delhi) में भेजा गया था। इनमें से कुल 6 लोगों के सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है।
 
बता दें कि ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर वैज्ञानिकों ने कहा था कि ये 70 प्रतिशत तेजी से फैलता है, यही वजह है कि इसको लेकर काफी सतर्कता बढ़ती जा रही है। हालांकि, जो कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं उनका कहना है कि कोरोना के नए स्ट्रेन का वैक्सीन के निर्माण पर इसका प्रभाव नहीं होगा। हालांकि सरकार की ओर से साथ ही जानकारी दी गई है कि 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक यूके से आने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी गई है। यूके से वापस आ रहे लोगों का RT-PCR टेस्ट किया जा रहा है, जिसके बाद उनके सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांची जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad