Advertisement

कोरोना का कहर: बीते दिन आए 1,59,632 नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या लगभग 6 लाख

देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में इजाफा होना जारी है। यहां पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 1,59,632 नए...
कोरोना का कहर: बीते दिन आए 1,59,632 नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या लगभग 6 लाख

देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में इजाफा होना जारी है। यहां पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 1,59,632 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 40,863 लोग डिस्चार्ज हुए और 327 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। दैनिक पॉजिटिविटी दर 10.21% तक पहुंच गई है। जबकि कुल सक्रिय मामले 5,90,611 हो गए हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 151.58 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो वर्तमान में 96.98 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 40,863 ठीक होने से कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,44,53,603 हो गई है। अब तक 69 करोड़ लोगों की कोरोना जांच हुई है।

वहीं देश में अब तक 3,623 ओमिक्रोन के मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 1,409 लोग डिस्चार्ज हुए।


दैनिक पॉजिटिविटी दर: 10.21%

कुल सक्रिय मामले: 5,90,611

कुल डिस्चार्ज: 3,44,53,603

कुल मृत्यु: 4,83,790

कुल वैक्सीनेशन: 151.58 करोड़

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad