Advertisement

कोरोना का कहर: देश में रिकॉर्ड 3,86,452 नए मामले, 3498 मरीजों की मौत

देश में कोविड 19 महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में 24 घंटे के भीतर कोविड 19 के 3,86,452 नए मामले...
कोरोना का कहर: देश में रिकॉर्ड 3,86,452 नए मामले, 3498 मरीजों की मौत

देश में कोविड 19 महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में 24 घंटे के भीतर कोविड 19 के 3,86,452 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 3498 मरीजों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 3,86,452 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हुई। 3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,63,92,086 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,20,107 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,22,45,179 हो गया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad