देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 58,077 नए मामले आए सामने आए। जबकि 1,50,407 रिकवरी हुईं और 657 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कोरोना के सक्रिय मामलों की तादाद 697,802 है। बीते 24 घंटे में कोविड से 150,407 लोग कोरोना से ठीक हुए, जिसके बाद अब तक कुल 41,331, 158 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
अब तक कुल 507,177 लोगों की मौत इस संक्रमण से हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 48,18,867 टीकाकरण हुआ। अब तक कुल 1,71,79,51,432 वैक्सीनेशन हो चुका है। दैनिक पोजिटिविटी रेट 3.89 फीसदी है जबकि साप्ताहिक पोजिटिविटी रेट 5.76 प्रतिशत है।
कुल मामले: 4,25,36,137
सक्रिय मामले: 6,97,802
कुल रिकवरी: 4,13,31,158
कुल मौतें: 5,07,177
कुल वैक्सीनेशन: 1,71,79,51,432
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 3.89%