Advertisement

भारतीय नौसेना ने दिखाया कमाल, 'मोरा' की चपेट में आए 27 लोगों को बचाया

भारतीय नौसेना ने आज बांग्लादेश में आए चक्रवाती तूफान 'मोरा' की चपेट में आए 27 लोगों को बचाया। ‘मोरा’ के कारण बांग्लादेश में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है और करीब लाखों लोग बेघर हुए हैं।
भारतीय नौसेना ने दिखाया कमाल, 'मोरा' की चपेट में आए 27 लोगों को बचाया

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय नौसेना के पोत ‘सुमित्रा’ ने 27 लोगों को बचाया जिन्हें बांग्लादेश के चटगांव शहर से 100 मील दूर समुद्र में बहते देखा गया। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि बहने वाले लोगों में महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल हैं। पूर्वी नौसेना कमान बांग्लादेश में अपने बचाव अभियान के तहत पी-81 विमान को तैनात कर रही है। उन्होंने कहा कि एक शख्स बहुत ही गंभीर स्थिति में है, उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

दरअसल, चटगांव के दक्षिण में 90 मील की दूरी पर बचाव अभियान चल रहा है। तूफान ‘मोरा’ में इससे पहले श्रीलंका में 180 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय पोत उन लोगों की मदद कर रहा है जो तूफान की वजह से बह गए हैं।

गौरतलब है कि ‘मोरा’ तूफान ने मंगलवार को बांग्लादेश में दस्तक दी थी, जिसके बाद मदद के लिए बांग्लादेश पहुंचे भारतीय नौसेना के जहाजों ने बचाव एवं राहत अभियान शुरू कर दिया था। 'मोरा' के कारण बांग्लादेश की उत्तरी खाड़ी, तटीय जिलों और समुद्री बंदरगाहों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े और जोरदार हवाएं चलीं। चक्रवात केंद्र के 64 किमी. दायरे में चलने वाली हवा की रफ्तार 89 किमी प्रतिघंटे से बढ़कर 117 किमी प्रति घंटा हो गई।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad