Advertisement

24 घंटे में कोरोना के 69239 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार

देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 लाख को पार कर गई...
24 घंटे में कोरोना के 69239 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार

देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 69,239 नए मामले सामने आए हैं और 912 मौतें हुई हैं।

इसके साथ ही देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 30,44,941 हो गई है जिसमें 7,07,668 सक्रिय मामले, 22,80,567 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 56,706 मौतें शामिल हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 22 अगस्त तक टेस्ट किए गए सैंपल की कुल संख्या 3,52,92,220 है, जिसमें 8,01,147 सैंपल का टेस्ट कल किया गया।

बता दें कि भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या शनिवार रात 30 लाख के आंकड़े को पार कर गई। अभी 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार हुई थी। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वायरस को शिकस्त देकर ठीक हुए लोगों की संख्या 22.71 लाख से अधिक हो गई।

भारत कोविड-19 के मामलों के संदर्भ में अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 22,22,577 और रोगियों के ठीक होने की दर 74.69 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.87 प्रतिशत रह गई है। ठीक हुए लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से 15 लाख से ज्यादा है।

मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 के संदर्भ में पिछले 24 घंटों में 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया। इसने कहा कि देश में कोविड-19 के 6,97,330 उपचाराधीन मामले हैं जो कुल मामलों का 23.43 प्रतिशत है।
आईसीएमआर के अनुसार देश में पिछले पांच दिनों में प्रतिदिन औसतन 8,89,935 नमूनों की जांच की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक भारत प्रति एक लाख की आबादी पर लगभग 74.7 लोगों की जांच कर रहा है जो प्रति एक लाख की आबादी पर 14 लोगों की जांच करने के इस शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी के दिशा-निर्देशों से भी कहीं ज्यादा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad