Advertisement

भारतीय मार्कोस ने समुद्री लुटेरों की साजिश को किया नाकाम

भारतीय नौसेना की विशेष फोर्सेज यूनिट  मरीन कमांडो फोर्स (मार्कोस) ने समंदर में अपनी ताकत दिखाते हुए...
भारतीय मार्कोस ने समुद्री लुटेरों की साजिश को किया नाकाम

भारतीय नौसेना की विशेष फोर्सेज यूनिट  मरीन कमांडो फोर्स (मार्कोस) ने समंदर में अपनी ताकत दिखाते हुए समुद्री लुटेरों की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी है।

शुक्रवार को अदन की खाड़ी में समुद्री लुटरों ने भारतीय झंडा लगे मालवाहक जहाज एमवी जग अमर पर हमला कर दिया था। जिसके बाद भारतीय नेवी का जहाज आईएनएस त्रिशुल वहां पहुंच गया और समुद्री लुटरों के नापाक इरादों को विफल कर दिया।  मार्कोस ने एके-74 राइफल, मैगजीन, छोटी नौका समेत अन्य खतरनाक सामान बरामद किए।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने बताया कि अदन की खाड़ी में करीब 12 समुद्री डाकू इस भारतीय मालवाहक जलपोत को लूटने की कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान भारतीय नौसेना की मार्कोस भी एंटी-पाइरेसी ऑपरेशन में थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad