देशभर में आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देशभर में जगह-जगह योग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश का प्रतिनिथित्व करने विशाखापट्टनम पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित किया। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के साथ योग करते नजर आए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।"
‘योग सभी का है और सभी के लिए है’
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं बीते एक दशक में योग की यात्रा को जब देखता हूं तो बहुत कुछ याद आता है। वो दिन जब संयुक्त राष्ट्र में भारत ने प्रस्ताव रखा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मान्यता मिले और तब कम से कम समय में दुनिया के 175 देश हमारे इस प्रस्ताव के साथ खड़े हुए। आज की दुनिया में ऐसी एकजुटता, ऐसा समर्थन सामान्य घटना नहीं है। ये सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन भर नहीं था, ये मानवता के भले के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था। चाहे सिडनी ऑपेरा हाउस की सीढ़ियां हो, चाहे एवरेस्ट की चोटियां हो, या फिर समुद्र का विस्तार हो। हर जगह से एक ही संदेश आता है- योग सभी का है और सभी के लिए है।"
उन्होंने यह भी कहा कि आज 11 साल बाद योग दुनियाभर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योग शास्त्र पढ़ते हैं और वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग की विज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है। देश के बड़े बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं। योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले ये हमारा प्रयास है..."।
अंतरराष्ट्रीय योगा डे मनाने में राष्ट्र का नेतृत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने में राष्ट्र का नेतृत्व किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी योग सत्र में भाग लेते नजर आए।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से #InternationalDayofYoga2025 मनाने में राष्ट्र का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी यहां योग सत्र में भाग ले रहे हैं।
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/hAJ9nXs6Xq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
पीएम मोदी ने दुनियाभर के लोगों को दिया ये चैलेंज
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बढ़ता मोटापा पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में इसपर विस्तार से चर्चा की थी. इसके लिए अपने खाने में 10% तेल कम करने का चैलेंज भी शुरू किया था, मैं एक बार फिर दुनियाभर के लोगों को इस चैलेंज से जुड़ने का आह्वान करता हूं।"
#WATCH विशाखापट्टनम: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बढ़ता मोटापा पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में इसपर विस्तार से चर्चा की थी। इसके लिए अपने खाने में 10% तेल कम करने का चैलेंज भी शुरू किया था। मैं एक बार फिर दुनियाभर के… pic.twitter.com/ddvUhNprh3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025