Advertisement

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सेना की गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत, लोगों ने कैंप पर किया पथराव

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार सुबह सेना के एक संतरी द्वारा कथित तौर पर गोलियां चलाने से दो...
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सेना की गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत, लोगों ने कैंप पर किया पथराव

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार सुबह सेना के एक संतरी द्वारा कथित तौर पर गोलियां चलाने से दो नागरिकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।


उन्होंने कहा कि पीड़ित जो कथित तौर पर सेना के साथ कुलियों के रूप में काम कर रहे थे, सुबह करीब 6.15 बजे जिले में एक सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास आ रहे थे, जब उन पर गोलीबारी की गई।

अधिकारियों ने कहा कि राजौरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है और कुछ आक्रोशित लोगों ने शिविर पर पथराव किया।

अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त बल भेजा गया है और आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad