जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में गुरुवार रात को भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के घर पर ग्रेनेड से हुए हमले में 4 लोग घायल हो गए। जबकि एक मासूम की मौत हो गई।
जम्मू कश्मीर में रजौरी के खानडली में भाजपा के मंडल प्रधान जसबीर सिंह के घर पर गुरूवार की रात आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस दौरान मंडल प्रधान समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
वहीं इंडिया टुडे के मुताबिक गंभीर रूप से घायल 4 वर्षीय मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि खंडली इलाके में स्थित घर पर संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और वह छत पर फट गया। सभी को जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं, भाजपा नेता के घर पर आतंकी हमले की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और घर की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक विभाग ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।