Advertisement

आज का इतिहास: इंदिरा की मौत के बाद सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा की मौत, बेनजीर भुट्टो भी हुई थी नजरबंद

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास...
आज का इतिहास: इंदिरा की मौत के बाद सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा की मौत, बेनजीर भुट्टो भी हुई थी नजरबंद

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की प्रमुख घटनाएं...

1493 - क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।

1655 - इंग्लैंड और फ्रांस के बीच सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
1688 - राजा सवाई जयसिंह का जन्म।
1762 - ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
1796 - जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1903 - पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
1906 - प्रसिद्ध अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का जन्म।
1933 - नोबेल पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म।
1937 - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का जन्म।
1947 - परमवीर चक्र पाने वाले पहले भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का निधन।
1948 - भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
1957 - सोवियत संघ (अब रूस) ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा।
1958 - सोवियत संघ (अब रूस) ने परमाणु परीक्षण किया।
1962 - चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड योजना की घाेषणा की गयी।
1976 - निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू का जन्म।
1984 - भारत में हुए सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
2000 - भारत सरकार ने डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की।
2001 - अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए- तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2007 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को घर में नजरबन्द किया गया।
2013 - प्रसिद्ध लोक गायिका रेशमा का निधन।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad