Advertisement

महाराष्ट्र से निकले श्रमिक बॉर्डर पर फंसे, उत्तर प्रदेश-बिहार पहुंचना हुआ मुश्किल

कोरोना संक्रमण के चलते महाराष्ट्र के कुछ नगरों में लॉकडाउन के मद्देनजर पिछले वर्ष की तरह वहां से...
महाराष्ट्र से निकले श्रमिक बॉर्डर पर फंसे, उत्तर प्रदेश-बिहार पहुंचना हुआ मुश्किल

कोरोना संक्रमण के चलते महाराष्ट्र के कुछ नगरों में लॉकडाउन के मद्देनजर पिछले वर्ष की तरह वहां से आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से मध्यप्रदेश होते हुए उत्तरप्रदेश, बिहार एवं राजस्थान के लिये हजारों की तादाद में मजदूरों का पलायन आरंभ हो गया है। लेकिन वे अपने गृह राज्यों तक पहुंचने की लिए भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। दरअसल बस के जरिए इन मजदूरों को महाराष्ट्र से बिहार या उत्तर प्रदेश जाने के लिए मध्यप्रदेश से गुजरना होगा मगर मध्यप्रदेश की सीमा सील होने के कारण इन्हें बॉर्डर पर ही रुकना पड़ा है। कई मजदूरों के पास राशन भी खत्म हो गया है। 

महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र में लॉकडाउन के मद्देनजर मजदूरों का जत्था बसों से मध्यप्रदेश- महाराष्ट्र सीमा के बिजासन तक कल पहुंचा, लेकिन बसों को मध्यप्रदेश से गुजरने की अनुमति नहीं होने के चलते उन्हें वहीं रुकना पड़ा।

महाराष्ट्र के पुणे में वैल्डिंग का काम करने वाले फरीद ने बताया कि लॉकडाउन के चलते रोजगार नहीं होने पर वे अपने 17 साथियों के साथ उत्तरप्रदेश के बाराबांकी लौट रहे हैं।

एक अन्य मजदूर ने बताया कि वे पूना से अपने साथियों के साथ बस से मध्यप्रदेश महाराष्ट्र सीमा पर आकर सुबह से खड़े हैं, लेकिन उन्हें आगे जाने का साधन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पास राशन समाप्त हो गया था और मदद नहीं मिलने के चलते वह उत्तरप्रदेश वापस लौट रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad