Advertisement

एकमात्र 5 स्टार रैंक अफसर मार्शल अर्जन सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

इंडियन एयरफोर्स के मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को  98 साल की उम्र में निधन हो गया। प्रधानमंत्री...
एकमात्र 5 स्टार रैंक अफसर मार्शल अर्जन सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

इंडियन एयरफोर्स के मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को  98 साल की उम्र में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अर्जन सिंह को शनिवार को दिल का दौरा पड़ने की आशंका के मद्देनजर सेना अस्पताल (आरएंडआर) में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा, “भारत इंडियन एयर फोर्स के मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर दुखी है। हमें उनका देश के प्रति उतकृष्ट सेवा याद है।”

कौन थे अर्जन सिंह

अर्जन सिंह को 1 अगस्त 1964 को वायुसेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वह पहले वायुसेना प्रमुख थे जिन्हें पायलट रहते हुए सीएएस (चीफ ऑफ एयर स्टाफ) नियुक्त किया गया था। 1969 में भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्ति पर, उन्हें स्विट्जरलैंड में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया था।

भारतीय वायु सेना ने उनकी सेवाओं के सम्मान में उन्हें जनवरी 2002 में वायु सेना के मार्शल रैंक से सम्मानित किया और उन्हें देश का पहला और एकमात्र 5 स्टार रैंक ऑफिसर बनाया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad