Advertisement

कोरोना का प्रकोप: मौतों के मामलों में इजाफा, इन चार राज्यों ने बढ़ाई चिंता

देश में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पिछले 24 घंटे के...
कोरोना का प्रकोप: मौतों के मामलों में इजाफा, इन चार राज्यों ने बढ़ाई चिंता

देश में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र, पंजाब, केरल और छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक मौतें हुई हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 87, पंजाब में 38, केरल में 15 और छत्तीसगढ़ में 12 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशाें में मृतकों का आकंड़ा 10 से नीचे रहा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 28,903 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 14 लाख 38 हजार 734 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 17,741 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,10,45,284 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 10,974 से बढ़ने से 2,344,06 हो गये हैं। इसी अवधि में 188 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,59,044 हो गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य.....................सक्रिय.......स्वस्थ.......मौत
अंडमान निकोबार......3............4967......62       
आंध्र प्रदेश..........1579........883505...7185       
अरुणाचल प्रदेश....2.............16783.....56       
असम................1613........215127...1099       
बिहार................347..........261200...1553
चंडीगढ़.............1199.........21833......359
छत्तीसगढ़..........4661.........310260....3909
दादर और नागर हवेली
तथा दमन और दीव..27.........3416..........2       
दिल्ली..............2488........631056....10945
गोवा................792..........54497.......811
गुजरात............4966........270658.....4427
हरियाणा..........3484........269517.....3079 
हिमाचल प्रदेश...820.........58038........1011
जम्मू कश्मीर.....973.........124882......1976
झारखंड..........577..........119100.......1094
कर्नाटक.........9447........940489......12403
केरल............26428.......1063444.....4422
लद्दाख............43..............9690.........130       
लक्षद्वीप.........167...............457............1       
मध्य प्रदेश.....5286..........261031......3891
महाराष्ट्र.......140079.......2154253....52996        
मणिपुर..........24...............28918........373       
मेघालय.........31................13821........148       
मिज़ोरम.........15................4417...........10       
नागालैंड........14................12120.........91       
ओडीशा........609...............335796.....1918       
पुड्डुचेरी........180...............39215..........673
पंजाब.........12616..........182283........6137
राजस्थान.....2661...........318009........2791
सिक्किम......44.................6012..........135       
तमिलनाडु...5450...........843423........12556
तेलंगाना.....2101............298009........1659
त्रिपुरा.........11 ...............33039..........391       
उत्तराखंड....599.............95628..........1704       
उत्तर प्रदेश...1912..........594993.........8750
पं बंगाल.....3158...........565398........10297
कुल.........234406.......11045284...159044


 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad