Advertisement

नजमा सहित तीन बने राज्यपाल, मुखी को उपराज्यपाल बनाया गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्लाह को मणिपुर, बनवारी लाल पुरोहित को असम और वीपी सिंह बडनोर को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि जगदीश मुखी को अंडमान का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।
नजमा सहित तीन बने राज्यपाल, मुखी को उपराज्यपाल बनाया गया

बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इन नामों पर सहमति दे दी। गौरतलब है कि नजमा हेतपुल्लाह ने 75 साल की उम्र हो जाने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। मणिपुर में अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। नजमा के साथ बनवारी लाल पुरोहित को असम का राज्यपाल बनाया गया है। असम में भाजपा की सरकार है जबकि पंजाब में वीपी सिंह बडनोर को राज्यपाल बनाया गया है जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

इसके साथ ही दिल्ली के भाजपा के दिग्गज नेता जगदीश मुखी को अंडमान का उपराज्यपाल बनाया गया है। मुखी दिल्ली में भाजपा का मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनते-बनते रह गए थे। उनकी जगह किरण बेदी को भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ा था। बेदी को भी पुड्डुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad