Advertisement

कारगिल में लहराया था शौर्य का तिरंगा, देश भर में शहीदों को दी जा रही श्रद्धांजलि

देश गुरुवार को कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इस दिन हमारे भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाया...
कारगिल में लहराया था शौर्य का तिरंगा, देश भर में शहीदों को दी जा रही श्रद्धांजलि

देश गुरुवार को कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इस दिन हमारे भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाया था और कारगिल पर शौर्य का तिरंगा लहराया था। एक तरफ जहां यह भारतीय सेना की शौर्य और पराक्रम पर गर्व करने का दिन है, वहीं युद्ध के मैदान में वीरगति को प्राप्त किए जवानों को याद करने का भी दिन है। इसलिए पूरा देश आज अपने शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है।

-जम्मू-कश्मीर में उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा और वायु सेनाध्यक्ष बिरेंदर सिंह धनोवा ने दिल्ली स्थित अमर जवान ज्योति में श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज से ठीक 19 साल पहले भारत ने पाकिस्तान को कारगिल युद्ध में धूल चटा दी थी। इस दिन से भारत कारगिल विजय दिवस मनाता आ रहा है।

तीन मई 1999 से शुरू हुआ कारगिल युद्ध लगभग ढाई महीने चला और 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad