Advertisement

अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची पेट्रोल-डीजल की कीमतें, मुंबई में 86.72 रूपये पेट्रोल

रुपए की विनिमय दर में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेज उछाल के बीच देश में...
अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची पेट्रोल-डीजल की कीमतें, मुंबई में 86.72 रूपये पेट्रोल

रुपए की विनिमय दर में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेज उछाल के बीच देश में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें मंगलवार को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं।

ये लगातार दसवां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल आया है। महंगाई से त्रस्त आम आदमी के लिए तेल की कीमतें जेब पर और भी बोझ बढ़ा सकती हैं।

राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 16 पैसे और डीजल के दाम में 19 पैसे की बढ़त हुई। दिल्ली में अब पेट्रोल 79.31 प्रति लीटर, डीजल 71.34 प्रति लीटर है।

दिल्ली

पेट्रोल - 79.31

डीजल - 71.34

मुंबई

पेट्रोल - 86.72

डीजल - 75.74

चेन्नई

पेट्रोल - 82.41

डीजल - 75.39

कोलकाता

पेट्रोल - 82.22

डीजल - 74.19

अन्य शहरों की तुलना में दिल्ली में दाम कम क्यों?

डीजल और पेट्रोल वस्तु और सेवाकर(जीएसटी) से बाहर हैं। इस लिए राज्यों में इन पर स्थानीय बिक्री कर की दरें अलग अलग होने से पेट्रोलियम ईंधन के मूल्य भी अलग अलग हो जाते हैं।

कर भार कम होने के कारण दिल्ली में ईंधन के दाम अन्य मेट्रो शहरों और राज्यों की राजधानियों की तुलना में सबसे कम है।

पिछले साल मध्य जून से कंपनियों को लागत के हिसाब से ईंधन के भाव में दैनिक स्तर पर संशोधन की छूट दी गयी थी। इस व्यवस्था के तहत डीजल के दाम में मंगलवार को किसी एक दिन की सबसे बढ़ी वृद्धि है।

ये है वजह

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि डॉलर के मुकाबले रुपये के 71 तक पहुंच जाने और कच्चे तेल की कीमतें पिछले पखवाड़े में सात डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ने से मुख्य तौर पर ईंधन की खुदरा कीमतें बढ़ीं हैं। रुपये की विनिमय दर में एक माह के अंद 2.5 प्रतिशत की गिरावट आयी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad