Advertisement

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिए पीएम मोदी का 8 साल का 'कुशासन' केस स्टडी- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसका'कुशासन' इस...
विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिए पीएम मोदी का 8 साल का 'कुशासन' केस स्टडी- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसका'कुशासन' इस बात का एक केस स्टडी है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए। 

प्रचंड गर्मी और देश में बिजली और कोयले की कमी के बीच राहुल गांधी ने ये हमला बोला है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "बिजली संकट, नौकरियों का संकट, किसान संकट, मुद्रास्फीति संकट.... पीएम मोदी का 8 साल का कुशासन इस बात का एक केस स्टडी है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को कैसे बर्बाद किया जाए।"

दरअसल, अप्रैल महीने में भारत की बेरोजगारी दर बढ़कर हुई 7.63 फीसदी हो गई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के मुताबिक भारत की बेरोजगारी दर जो मार्च में 7.60% थी, बढ़कर अप्रैल महीने में बढ़कर 7.83% हो गई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अप्रैल में शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 9.22% हो गई, जो पिछले महीने 8.28% थी। 

वहीं, देश में बिजली संकट पिछले दो महीने से जारी है। कोयले की कमी की वजह से कई पावर स्टेशन बंद हो गए हैं। बिहार, यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बिजली का संकट गहराया हुआ है। देश में महंगाई भी चरम पर है। हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। 

इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। आरोप लगाया है कि मोदी सरकार का ‘‘कुशासन’’ इस बात एक उदाहरण है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad