Advertisement

जी20: भारत ने सौंपी ब्राजील को अगले शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता, जानें आखिरी सत्र में क्या बोले पीएम मोदी

भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित जी20 समिट का समापन हो गया है।भारत ने ब्राजील को जी 20 2024 की अध्यक्षता...
जी20: भारत ने सौंपी ब्राजील को अगले शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता, जानें आखिरी सत्र में क्या बोले पीएम मोदी

भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित जी20 समिट का समापन हो गया है।भारत ने ब्राजील को जी 20 2024 की अध्यक्षता सौंप दी है। इससे पहले पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों समेत 8 देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान कई आपसी हित के मुद्दों पर बातचीत हुई। 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया समापन संबोधन

जी20 समिट के समापन संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "भारत के पास नवंबर तक जी20 की अध्यक्षता है। इन दो दिनों में आपने कई बातें और प्रस्ताव रखे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि जो सुझाव आए,। उनका आंकलन कर सुनिश्चित किया जाए कि प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में जी20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें।इसमें हम इस समिट के दौरान में हुई तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं। इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी।मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे।"

 

विदेशी मेहमानों पहुंचे राजघाट 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह राजघाट पर जी20 नेताओं की अगवानी की, जहां विदेशी मेहमानों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 नेताओं को ‘अंगरखा’ पहनाकर उनका स्वागत किया। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद नेता लीडर्स लाउंज में शांति दीवार पर भी हस्ताक्षर किए।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा सबसे पहले राजघाट पहुंचने वालों में शामिल थीं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असाकावा, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम और अन्य नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो भी महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पहुंचे। यहां आकर उन्होंने कहा, 'जब मैं महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए गया, उस समय मैं बहुत भावुक हो उठा था। मेरे राजनीतिक जीवन में महात्मा गांधी का बहुत महत्व है क्योंकि अहिंसा का मैंने कई दशकों तक अनुसरण किया है, जब मैं लेबर आंदोलन के लिए लड़ा था। यही कारण है कि जब मैंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तो मैं भावुक हो गया।"

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आयोजित किया रात्रिभोज 

 

जी 20 समिट में शामिल मेहमानों के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शानदार रात्रिभोज रखा गया। इसमें देश के राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवगौड़ा जी 20 समिट में शामिल नहीं हो सके। इसके अतिरिक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को रात्रिभोज में न बुलाने के कारण कांहरेस नेताओं ने विरोध किया और कांग्रेस के कई मुख्यमंत्री रात्रिभोज में। शामिल नहीं हुए। 

 

जी20 घोषणापत्र हुआ स्वीकार 

इसके अतिरिक्त जी 20 समिट में दिल्ली डिक्लेरेशन स्वीकार किया गया। इसके अनुसार दुनिया में शान्ति और स्थिरता स्थापित करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की गई। डिक्लेरेशन में कहा गया कि सभी देश पर्यावरण के अनुसार ही विकास कार्य करेंगे। यह सुखद एहसास रहा कि डिक्लेरेशन के 83 पैराग्राफ बिना किसी विरोध के स्वीकार कर लिए गए। 

जी 20 के मेहमानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।इसके साथ ही कला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। मेहमानों ने भारत के ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण भी किया। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन में जी 20 समिट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस साल की जी 20 ने साबित किया है कि यह निर्णायक भूमिका निभा सकता है और इससे नए रास्ते खुल सकते हैं। जो बाइडेन ने कहा कि दुनिया इस समय जलवायु परिवर्तन, आर्थिक मंदी जैसी कठिन चुनौतियों से जूझ रही है और इस साल के जी 20 ने साबित किया है कि इससे समस्याओं का निस्तारण हो सकता है। 

 

अफ्रीकन यूनियन को मिली सदस्यता 

जी 20 समिट में शनिवार को अफ्रीकन यूनियन को बतौर सदस्य शामिल किया गया।इस तरह अब से जी 20 को जी 21 के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्राजीली राष्ट्रपति लुइस इनासियो, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्ट फर्नांडीज, इटली राष्ट्राध्यक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस की शुरुआत की। ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस जी 20 की प्राथमिकताओं में शामिल है। भारत, ब्राजील और अमरीका तेजी से बायोफ्यूल के विकास में काम कर रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad