Advertisement

हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा बलों के साथ दीपावली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा गांव...
हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा बलों के साथ दीपावली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा गांव पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में स्वयं इसकी जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे।"

बता दें कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और भारतीय सेना की टुकड़ियां चीन की सीमा के पास लेप्चा में तैनात हैं। हिमाचल प्रदेश चीन के साथ 260 किमी लंबी सीमा साझा करता है। कुल लंबाई में से 140 किमी जनजातीय किन्नौर जिले में है, जबकि 80 किमी जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले में है।

आईटीबीपी की पांच बटालियनें 20 चौकियों पर तैनात हैं जो चीन से लगी सीमा की रक्षा करती हैं। पिछले साल, प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल में सैनिकों के साथ रोशनी का त्योहार मनाया और कहा कि दिवाली का मतलब "आतंकवाद के अंत का त्योहार" है और कारगिल ने इसे संभव बनाया है।

प्रधानमंत्री कई वर्षों से सैनिकों के साथ यह त्योहार मनाते आ रहे हैं। 2019 में, प्रधान मंत्री ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ राजौरी जिले में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई।

उन्होंने सैनिकों को अपना परिवार बताया था और त्योहारों के दौरान भी सीमाओं की रक्षा करने के लिए उनकी सराहना की थी। उन्होंने पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर भारतीय वायु सेना (IAF) कर्मियों के साथ दिवाली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया था।

2018 में, प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के हर्षिल में भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के साथ दिवाली मनाई। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

2017 में, प्रधान मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में सेना के जवानों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ प्रकाश का त्योहार मनाया। 2016 में, पीएम एक चौकी पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों के साथ त्योहार मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश गए थे। वह 2015 में सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिए पंजाब सीमा पर गए थे।

2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली सियाचिन में जवानों के साथ मनाई थी. गौरतलब है कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब से ही वह दिवाली पर सैनिकों से मिलने जाते रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad