Advertisement

'मन की बात' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, "चंद्रयान-3 की सफलता बड़ी है, जितनी चर्चा की जाए कम है"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित...
'मन की बात' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। बता दें कि यह पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 104वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने चंद्रयान 3 की सफलता पर कहा कि इसपर जितनी चर्चा की जाए, कम होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "चंद्रयान-3 की सफलता ने जश्न को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरे तीन दिन से ज्यादा हो गए हैं। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इस पर जितनी भी चर्चा की जाए कम लगती है। मिशन चंद्रयान, नए भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है जो हर परिस्थिति में जीतना चाहता है और हर परिस्थिति में जीतना भी जानता है।"

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">चंद्रयान-3 की सफलता ने जश्न को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरे तीन दिन से ज्यादा हो गए हैं। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इस पर जितनी भी चर्चा की जाए कम लगती है: मन की बात के 104वें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी <a href="https://t.co/u3wvtTf5uW">pic.twitter.com/u3wvtTf5uW</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1695673870169284749?ref_src=twsrc%5Etfw">August 27, 2023</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

उन्होंने कहा, "लाल किले से मैंने कहा था कि हमें महिला नेतृत्व वाले विकास को राष्ट्रीय चरित्र के रूप में मजबूत करना है। जहां नारी शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है वहां असंभव संभव हो जाता है। मिशन चंद्रयान भी नारी शक्ति का जीता जागता उदाहरण है। इस मिशन में कई महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर सीधे तौर पर शामिल थीं।"

उन्होंने जी20 की अध्यक्षता पर कहा, "सितंबर का महीना भारत की संभावनाओं का गवाह बनने वाला है। भारत जी-20 लीडर्स समिट के लिए पूरी तरह तैयार है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 देश और कई वैश्विक संगठन के प्रमुख दिल्ली आएंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन के इतिहास में यह सबसे बड़ी भागीदारी होगी। जी-20 की अध्यक्षता, जनता की अध्यक्षता है जिसमें जनता की भागीदारी सबसे आगे है।"

पीएम मोदी ने कहा, "खेल एक ऐसा क्षेत्र है जहां हमारे युवा लगातार नई सफलताएं हासिल कर रहे हैं। चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।" मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में आयोजित विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों को बधाई दी और उनसे बातचीत की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad