Advertisement

पीएम ने कही मन की बात, देशवासी 30 सितंबर तक अघोषित आय सार्वजनिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, को 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए 21वीं बार देशवासियों को सम्बोधित किया। यह कार्यक्रम टीवी और रेडियो पर प्रसारित किया गया। पीएम ने इस दौरान कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
पीएम ने कही मन की बात, देशवासी 30 सितंबर तक अघोषित आय सार्वजनिक करें

पीएम ने कहा कि देश की जनता को अघोषित आय घोषित करना चाहिए। पीएम ने कहा कि जिनके पास अघोषित आय है वे जुर्माना देकर कई  मुश्किलों से बाहर आ सकते हैं। 30 सितंबर तक अघोषित आय को घोषित करें। सरकार को जानकारी दें, पूछताछ नहीं होगी। सिर्फ डेढ़ लाख लोगों की आय 50 लाख से कम है। देश के गरीबों के लिए आय घोषित कर लोग अपना योगदान दें।

पीएम ने कहा कि जल को बचाएं, जल है तो कल है, जितनी चिंता जीवन बचाने की करें उतनी चिंता जल बचाने की भी करें। पीएम ने कहा कि चंद्रकांत कुलकर्णी ने 16 हजार पेंशन में से 5 हजार रुपये महीने स्वच्छता अभियान में देते हैं। यही लोकतंत्र की शक्ति है। कई लोगों ने सिलेंडर सब्सिडी छोड़ दी। पीएम ने कहा कि 25 जून, 1975 को देश में इमरजेंसी लगाई गई। लोगों के अधिकार छीने गए।

पीएम मोदी ने कहा कि  मन की बात का मजाक उड़ाया जाता है, लोकतंत्र है तभी मन की बात का मजाक उड़ाया जा सकता है। मन की बात का मजाक उड़ाने वाले इमरजेंसी की याद रखें। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने की आजादी है। लोकतंत्र का मतलब सिर्फ वोट करना नहीं होता है। योग से डायबिटिज रोग पर काबू पाया जा सकता है। डायबिटिज कई बीमारियों की जड़ है। सब मिलकर योग को बढ़ाएं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों योग प्रेमियों के बीच योग करने का अवसर मिला। योग के जरिये विश्व के साथ भारत का आनोखा नाता बनाया। 

पीएम मोदी ने कहा कि वायुसेना में पहली बार बेटियां लड़ाकू पायलट बनी। महिला फाइटर पायलट पर गर्व है। अवनी, मोहना, भावना को शुभकामनाएं। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इसरो ने एक साथ 20 सैटेलाइट लॉन्च करके दुनिया में खास जगह बनाई है। वैज्ञानिक देश को ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। देश के किसानों और वैज्ञानिकों पर गर्व है। सभी किसानों को अच्छे मॉनसून की बधाई, बारिश को लेकर अच्छी खबरें आई। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad