Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के उपराज्यपाल को फोन कर बाढ़ के बारे में जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से बात की...
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के उपराज्यपाल को फोन कर बाढ़ के बारे में जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से बात की और राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि केंद्र की मदद और सहयोग से दिल्ली के लोगों के हित में हर संभव काम किए जाएं।

भारी बारिश के बाद दिल्ली के कई हिस्सों में पानी भर गया और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि, नदी के जल स्तर में शनिवार को गिरावट देखी गई।

एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराज्यपाल से बात की और यमुना नदी के कारण राजधानी में पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति और इससे निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली।”

 बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और यूएई की तीन दिन की यात्रा के बाद भारत वापस लौट आएं हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad