Advertisement

एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर केंद्र सरकार का फैसला, भारत में एक दिन का राजकीय शोक

महारानी एलिजाबेथ के निधन पर पूरे ब्रिटेन में शोक की लहर है। ब्रिटेन में आज से 10 से 12 दिनों तक राजकीय शोक...
एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर केंद्र सरकार का फैसला, भारत में एक दिन का राजकीय शोक

महारानी एलिजाबेथ के निधन पर पूरे ब्रिटेन में शोक की लहर है। ब्रिटेन में आज से 10 से 12 दिनों तक राजकीय शोक मनाया जाएगा। वहीं भारत में भी एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। भारत सरकार 11 सितंबर रविवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक मनाएगी।

गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत सरकार ने फैसला किया है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में 11 सितंबर को एक दिवसीय राजकीय शोक होगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी घोषणा में कहा गया, ‘यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। दिवंगत महारानी के सम्मान में, भारत सरकार ने फैसला किया है कि 11 सितंबर को पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक होगा।’ बयान में आगे कहा गया, ‘शोक के दिन, आधा झुका राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत में उन सभी भवनों पर फहराया जाएगा जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक कार्य नहीं होगा।’

बकिंघम पैलेस ने 8 सितंबर को एक बयान जारी कर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन की जानकारी दी। वह 96 वर्ष की थीं। एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शाही हस्ती हैं। वह 70 साल शासन के शीर्ष पर रहीं।

वहीं, ब्रिटेन में आज किंग चार्ल्स ब्रिटेन को पहली बार संबोधित करेंगे। देश के नाम उनका संबोधन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर आधारित होगा। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महारानी ज्ञान, प्रेम और शांति का एक उदाहरण थीं। उन्होंने कहा, “दुनिया आज उनके महान कार्यों को याद कर रही है जो उन्होंने ने अपने पूरे शासनकाल में किए थे।”

गौरतलब है कि ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर बाल्मोरल महल के परिसर के बाहर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए फूलों के गुलदस्ते रखे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad