Advertisement

राम जन्मभूमि न्यास के वेदांती का दावा, 2019 लोस चुनावों से पहले शुरु होगा राम मंदिर का निर्माण

राम जन्मभूमि न्यास से अध्यक्ष राम विलास वेदांती ने कहा कि भाजपा ने मसले का हल निकाल लिया है और राम...
राम जन्मभूमि न्यास के वेदांती का दावा, 2019 लोस चुनावों से पहले शुरु होगा राम मंदिर का निर्माण

राम जन्मभूमि न्यास से अध्यक्ष राम विलास वेदांती ने कहा कि भाजपा ने मसले का हल निकाल लिया है और राम मंदिर का निर्माण 2019 में होने वाले आम चुनावों से पहले शुरु हो जाएगा।

एक तरफ जहां उच्चतम न्यायालय में राम मंदिर का फैसला आने का इंतजार देश में हो रहा है तो वहीं इसी गहमा-गहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी से सांसद रह चुके राम विलास वेदांती ने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर मसले को सुलझ़ा लिया है और लोकसभा चुनावों से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरु हो जाएगा।

इलाहाबाद में हुए एक कार्यक्रम मिशन मोदी अगेंस्ट पीएम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया है। राम मंदिर का निर्माण 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले शुरू होगा। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि दो अक्टूबर से पहले उच्चतम न्यायलय में ‘आउट ऑफ कोर्ट सेटेलमेंट’ होने का हलफनामा दाखिल कर इस पर न्यायालय की सहमति ले ली जाएगी।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी हैदराबाद के एक कार्यक्रम में कहा था कि 2019 चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी मीटिंग में कहा था कि राम मंदिर निर्माण में आ रही अड़चनों को चुनाव से पहले दूर किया जाएगा। हालांकि हर बार भाजपा के नेता उच्चतम न्यायालय के निर्णय का इंतजार करने के लिए कहते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad